गर्भवती को छोड़ भागे एम्बुलेंस कर्मी, जमीन पर दिया बच्चे को जन्म, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने सचिव स्वास्थ्य यूपी, एवं डीएम मीरजापुर से तलब की रिपोर्ट



मीरजापुर (यूपी)

ड्रमंडगंज के न्यू पीएससी के सामने सड़क पर रात्रि के समय एंबुलेंस कर्मी एक गर्भवती महिला को छोड़कर भाग गए। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने अस्पताल परिसर में कीचड़ से सनी जमीन पर  बेटी को जन्म दिया। 

मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजकर दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

आयोग ने मामले पर 08/04/2026 को सुनवाई करते हुए सचिव हेल्थ उत्तर प्रदेश सरकार, एवं डीएम मीरजापुर को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब किया है