मीरजापुर (यूपी)
ड्रमंडगंज के न्यू पीएससी के सामने सड़क पर रात्रि के समय एंबुलेंस कर्मी एक गर्भवती महिला को छोड़कर भाग गए। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने अस्पताल परिसर में कीचड़ से सनी जमीन पर बेटी को जन्म दिया।
मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजकर दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।