बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के बाकुलाही स्पात स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कोयला भट्ठी में डस्ट सेटलिंग चैंबर में विस्फोट होने से सात से अधिक मजदूरी की मौत हो गई। और कई घायल हो गए। क्योंकि गर्म कोयला और राख गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। कई घायल हो गए। यह हादसा कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती है। छत्तीसगढ़ के कंपनियों में आए दिन दुर्घटना हो रही है बावजूद जिला प्रशासन एवं राज्य/केंद्र सरकार लापरवाह बनी हुई है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आएदिन दुर्घटनाएं हो रही है।
मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजकर मृतकों के परिवार एवं घायलों को उच्चित मुआवजा एवं दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।