हड्डी के मरीजों की सामान्य डाक्टरों द्वारा उपचार करने के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सख्त, डीएम कैमूर विहार से तलब की रिपोर्ट

हड्डी रोग विशेषज्ञ के अभाव में सामान्य डाक्टर कर रहे है उपचार, NHRC ने डीएम भभुआ को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया सख्त निर्देश

मानवाधिकार सी डब्लू ए ने आयोग में भेजी थी शिकायत

आयोग ने अपने निर्देश में कहा, मरीजों के मानवाधिकार का हो रहा है घोर उल्लंघन

कैमूर (बिहार)

 भभुआ सदर अस्पताल में एक भी एक भी हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस कारण  हड्डी के मरीजों का इलाज सामान्य डाक्टर कर रहे है। वहीं गंभीर मरीजों को  हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। सदर अस्पताल में रोजाना दुर्घटना में घायल के अलावा घुटना और पैर में दर्द के शिकार सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते है। गंभीर घायल मरीजों को चिकित्सक हायर  सेंटर रेफर कर रहे है जिससे उनका खर्च भी बढ़ रहा है।

 प्रकरण प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने मामले की शिकायत NHRC में भेजकर तत्काल सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नियुक्त करवाने  का अनुरोध किया था।

आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप पीड़ितों के मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने जिला कलेक्टर कैमूर बिहार से 15 दिनों के भीतर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया है।