घटना की शिकायत मानवाधिकार सी डब्लू ए में NHRC में की थी
सरगुजा (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मां कुदरतगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में कोयले से लोड हॉपर और करीब 150 फिट लेटर गिर जाने से 7-8 मजदूर दब गए और इनमें से तीन मजदूरों की मौत हो गई कुछ मजदूरों दब कर घायल भी हो गए थे। बताया जा रहा है कि भूसा लादने वाले हॉपर में कोयला लादा जा रहा था। इस दौरान कोयला लदा हॉपर नीचे गिर गया और उसके साथ ही हॉपर से बॉयलर तक कोयला ले जाने वाली बेल्ट भी फ्रेम शीट टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के दौराम वहां कम करने वाले मजदूर दब गए। मनोज और प्रिंस राज की मौत हो गई।
मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्ल्यू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह योगी ने प्रकरण को आयोग में भेजकर मृतकों एवं घायलों को उचित मुआवजा देने एवं दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया था।
आयोग ने मामले का संज्ञान लियान और सरगुजा छत्तीसगढ़ के जिला मजिस्ट्रेड और पुलिस सुप्रिटेंडेंट को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
पुलिस रिपोर्ट 25/01/2025 को बताया गया कि घटना के लिए केस दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और कोर्ट में पेश करने के लिए फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी। आगे बताया गया है कि कंपनी में मरने वालों परिजनों को तुरंत 15000/- रुपए की फाइनेंशियल मदद और एम्बुलेंस की मदद दी थी। इसके अलावा जिला एडमिनिस्ट्रेशन टीम के जांच के बाद कंपनी ने हर मरने वालों के परिवार को 15 लाख के चेक दिए।