कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा को मारपीट कर निकाले जाने का मामला पहुंचा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, पुलिस अधीक्षक से तलब की रिपोर्ट

मानवाधिकार सी डब्लू ए ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजी थी। जिस पर NHRC ने एसपी से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

जौनपुर (यूपी)

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय शुइथाकला में एक चौंकाने वाले मामले में छात्रा किरण कुमारी ने प्रभारी वार्डेन पूनम सिंह यादव और चौकीदार कृष्ण यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। 

पीड़ित छात्र का कहना है कि  उस विद्यालय में खाद्यान्न सामग्री और और अन्य उपकरण चोरी होते देखा है। इसकी शिकायत करने पर उसको एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया और फिर उसे विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत जिलाधिकारी से भी की लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। पीड़ित छात्रा को अर्धवार्षिक परीक्षा देने से भी रोक दिया गया। 

मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह योगी ने प्रकरण की शिकायत NHRC में भेजकर छात्रा का तत्काल नामांकन  करने एवं दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया था।

आयोग ने मामले पर 13/02/2026 को सुनवाई करते हुए अपने निर्देश में कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप पीड़िता के मानवाधिकार का गंभीर उलंघन है। आयोग ने मामले पर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर से दो सप्ताह के भीतर जल्द से जल्द से रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।