बिना विद्युतीकरण के आए हजारो की बिल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने डीएम चंदौली एवं अध्यक्ष यूपीपीसीएल से तलब की रिपोर्ट



 चंदौली (चाहनिया)

बिजली विभाग का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। हुआ यू की बिना विद्युत कनेक्शन के ही लोगो के पास बिजली का बिल भेज दिया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पूरा मामला चाहनिया विकासखंड के मथेला दलित बस्ती का है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना कनेक्शन दिए ही बिल भेज दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में  कई साल पहले मीटर लगा दिया गया लेकिन गांव में अभी तक विद्युतीकरण  नहीं किया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि लोगो को आज तक बिजली नसीब नहीं हुई। 

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा मोबाइल पर हजारों का बिल भेजा जा रहा है एवं ग्रामीणों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए भी गुमराह किया भी गया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमई योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत NHRC में भेजकर फर्जी बिल से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया था।

आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंदौली एवं अध्यक्ष यूपीपीसीएल लखनऊ से चार सप्ताह के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।