छतरपुर (मध्य प्रदेश)
छतरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई जहां एम्बुलेंस न मिलने के कारण जिस हल्कन अहिरवार को परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ तेज धूप में ई रिक्शा से अस्पताल से घर लाए थे उनकी मौत हो गई।
यह घटना खजुराहो रोड पर हुई थी। मरीज एक दिहाड़ी मजदूर था जिसको सांस लेने में गंभीर दिक्कतो के बावजूद सरकारी अस्पतालों ने बार-बार भर्ती करने और एम्बुलेस सपोर्ट देने से मना कर दिया। मरीज के परिवार ने प्राइवेट इलाज ऑक्सीजन सिलेंडर और ट्रांसपोर्ट पर 1.5 लाख से ज्यादा खर्च किए।
मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजकर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा एवं दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया था।