विलासपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में 100 बिस्तर वाले कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं ने बलौदा बाजार मार्ग दो घंटे कम कर दिया था। मामला आध्यात्मिक शिक्षा मिशन छात्रावास पंचफेरी से है। कहा सैकड़ों छात्राओं ने छात्रावास में व्याप्त असुविधाओं और बुनियादी सुविधाएं नहीं देने और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्रावास प्रशासन एवं सरकार से सुविधा उपलब्ध करानें की मांग करते हुए छात्रावास के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुएं व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। छात्राओं ने अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया पर खुलकर कहा कि छात्रावास अधीक्षिका उनकी नग्न वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी का जिक्र लिखित शिकायत पत्र को सनसनी खेज बनाता है।
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एक्सपायरी भोजन और नाश्ता दिया जाता है जिससे उनके सेहत पर बुरा असर पड़ता है। छात्राओं ने छात्रावास में कई प्रकार की असुविधा का जिक्र किया है।
मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत NHRC में भेजकर छात्रावास अधीक्षिका के ऊपर कठोरतम कार्रवाई करने का अनुरोध किया साथ हीं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करने का आग्रह किया है।