चूहे के कुतरने से नवजात की मौत, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तलब की रिपोर्ट



इंदौर मध्य (प्रदेश)

मध्य प्रदेश के इंदौर में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए थे। जिसके बाद एक नवजात की मौत हो गई। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आई। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले  के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय के NICU में चूहों ने दो नवजात को काट लिया था जिसके बाद एक नवजात की मौत हो गई। नवजात शिशु ( संजू की बेटी, जिसे धार से रेफर किया गया था) जो जन्म से ही गंभीर रूप से बीमार थी। रात्रि में चूहों द्वारा उसकी तीन उंगलियां कुतरे जाने के बाद उसकी दुखद मृत्यु हो गई। दूसरी पीड़ित देवास की रहने वाली 15 दिन की एक बच्ची के भी हाथ और छोटी उंगली को चूहों ने कुतर दिया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सी डब्लू ए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजकर मृतक एवं घायलों के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने एवं दोषियों के ऊपर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया था। घटना नवंबर 2025 की है

आयोग ने दिनांक 20.03.2026 को मामले पर सुनवाई  करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकार इंदौर मध्य प्रदेश से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।