H.R.A वर्ल्ड स्कूल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस



मोहाली

 H.R.A वर्ल्ड स्कूल और GSB एकेडमी ने 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया। इस मौके पर एक्सपर्ट की देख रेख में योग सेशन और एक फ्री हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। चेयरमैन श्री हीरा मणि अग्रवाल और GBS एकेडमी के फाउंडर डॉ गुरजीत सिंह बाजवा के देखरेख में हुए इस इवेंट में स्वस्थ्य मन, स्वस्थ शरीर के विचार को बढ़ावा दिया गया।

योग दिवस पर उपस्थित खास मेहमान पंजाबी एक्ट्रेस सुश्री नमन हंसराज और एक्टर डायरेक्टर व  प्रोड्यूसर श्री नव बाजवा एवं मैनेजमेंट के सदस्य श्री कृष्ण मूर्ति अग्रवाल जी, सुश्री राधिका अग्रवाल और प्रिंसिपल श्री मती स्विका सेठ के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया । TDI और  सनी बेसेंट के सैकड़ों निवासियों ने इसमें हिस्सा लिया।

  कार्यक्रम में  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के निवर्तमान ज्वाइड रजिस्ट्रार (लॉ) अनिल कुमार पाराशर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ्य शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। पारासर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा अनेक बीमारियों से बचाव होता है।

 कार्यक्रम में  सरदार चरणजीत सिंह और डॉक्टर त्रिलोचन सिंह आदि लोग शामिल रहे। 

सुबह 7:30 बजे हुए ताजगी भरे योग सेशन के बाद लोगो ने व्यापक हेल्थ चेक अप कैंप में जरूरी मेडिकल स्क्रीनिंग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।