सनातन धर्म में हर महीने में कई खास व्रत और पर्व मनाए जाते हैं।



 सनातन धर्म में हर महीने में कई खास व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। ऐसे में सावन पूर्णिमा पर महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। अगर आप भी जीवन के दुखों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन पूजा के दौरान परमेश्वर स्तुति स्तोत्रम् का पाठ करें।