एक पहाड़ी पर पैलेस, दूसरी पर बना था किला

 



दो पहाड़ियों में से एक पर शाही परिवार के रहने के लिए पैलेस बना था और दूसरी पहाड़ी पर किला बना था। दोनों को जोड़ने के लिए एक अस्थाई पुल भी बनाया गया था। किसी आक्रमण के होने की स्थिति में पुल को हटाया भी जा सकता था। किले का निर्माण इस तरह से किया गया था कि यदि उसे बंद कर लिया जाए, तो पास में बहने वाली सिंधु नदी का पानी हमेशा वहां पहुंचता रहता था। किले से भागने के लिए सुरंग भी बनाई गईं थी, जो अब मलबे के नीचे जमींदोज हो गई हैं।